📞 87093 60236 · 93341 64795  |  ✉ info@csnc.co.in 📘 Class Notes / कक्षा नोट्स प्रवेश प्रारंभ 2026–27
Chanchal Suman Nursing College Chanchal Suman Nursing Collegeमहुआ · वैशाली · बिहार | BNRC अनुमोदित · BUHS संबद्ध
सूचनाएँ
📌 04 Sep, as holiday on the eve of Janmashtami.   •   📌 Session Start for B.Sc 2026 on 15 Sept   •   📌 Admissions Open 2026–27   •   📌 BUHS affiliation renewed
अंग्रेज़ी सहित 10+2 · न्यूनतम 40%

जीएनएम पात्रता 2026 — कौन आवेदन कर सकता है

योग्यता, स्ट्रीम, आयु, लिंग और दस्तावेज़ — और यह सच कि आर्ट्स/कॉमर्स वाले भी नर्स बन सकते हैं।

जीएनएम पात्रता — एक नज़र में

योग्यता12वीं पास — किसी भी स्ट्रीम से, अंग्रेज़ी विषय के साथ
स्ट्रीमकला, वाणिज्य, विज्ञान — सभी मान्य। PCB अनिवार्य नहीं
आयुन्यूनतम 17 वर्ष। CSNC में न्यूनतम 17 वर्ष; वर्तमान अधिसूचना लागू
लिंगलड़के और लड़कियाँ दोनों
स्वास्थ्यचिकित्सकीय रूप से स्वस्थ — फ़िटनेस प्रमाणपत्र आवश्यक
कोर्स3 वर्ष डिप्लोमा + इंटर्नशिप, फिर BNRC पंजीकरण
CSNC में सीटें60

आर्ट्स और कॉमर्स वालों के लिए ज़रूरी बात

हर सत्र में ऐसे विद्यार्थी हमसे बात करते हैं जिन्हें किसी ने कह दिया कि विज्ञान नहीं लिया तो नर्सिंग नहीं हो सकती। जीएनएम के लिए यह ग़लत है। INC के नियम के अनुसार जीएनएम किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास के लिए खुला है।

एक बात ध्यान रखें — राज्य काउंसलिंग बोर्ड अपने अलग नियम लगा सकते हैं, जो INC से सख़्त हो सकते हैं। यदि आप आर्ट्स/कॉमर्स से हैं और DCECE का रास्ता सोच रहे हैं, तो उस वर्ष का आधिकारिक ब्रोशर ज़रूर देखें — या हमें 87093 60236 पर फ़ोन करें। कॉलेज में डायरेक्ट एडमिशन पर यह लागू नहीं होता।

जीएनएम के बाद क्या?

3 वर्ष डिप्लोमा और इंटर्नशिप के बाद BNRC पंजीकरण मिलने पर आप अस्पताल, क्लिनिक और सामुदायिक स्वास्थ्य में स्टाफ़ नर्स के रूप में काम कर सकते हैं, और सरकारी नर्सिंग भर्तियों के लिए पात्र रहते हैं। आगे पोस्ट बेसिक बी.एससी नर्सिंग भी कर सकते हैं। तुलना देखें: ANM बनाम GNM · जीएनएम कोर्स

जीएनएम पात्रता

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएनएम के लिए क्या योग्यता चाहिए?
12वीं पास और न्यूनतम आयु 17 वर्ष। भारतीय नर्सिंग काउंसिल के नियम के अनुसार जीएनएम किसी भी स्ट्रीम — कला, वाणिज्य या विज्ञान — से 12वीं पास के लिए खुला है, अंग्रेज़ी विषय और निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ। चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होना भी आवश्यक है।
आर्ट्स या कॉमर्स से जीएनएम हो सकता है?
हाँ। जीएनएम में भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान अनिवार्य नहीं है। यह सबसे आम ग़लतफ़हमी है। बी.एससी नर्सिंग में PCB अनिवार्य है, जीएनएम में नहीं। हर साल हमारे यहाँ आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र जीएनएम करते हैं।
जीएनएम के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?
न्यूनतम 17 वर्ष (सामान्यतः प्रवेश वर्ष की 31 दिसंबर तक)। CSNC में हम 17 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को प्रवेश देते हैं।
क्या लड़के भी जीएनएम कर सकते हैं?
हाँ। जीएनएम लड़के और लड़कियाँ दोनों के लिए खुला है। (ANM बिहार की राज्य काउंसलिंग में केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए रहा है।) अस्पतालों में पुरुष नर्सों की अच्छी माँग है।
क्या एंट्रेंस एग्ज़ाम ज़रूरी है?
पात्रता और प्रवेश का रास्ता अलग-अलग बातें हैं। पात्रता हर हाल में पूरी करनी होगी। रास्ते के लिए — या तो DCECE (पैरा मेडिकल) दें, या प्राइवेट कॉलेज में डायरेक्ट एडमिशन 12वीं के अंकों पर लें। डायरेक्ट रास्ते में परीक्षा ज़रूरी नहीं।

प्रवेश खुले हैं — सत्र 2026–27

सीटें सीमित हैं (प्रत्येक कोर्स में 60)। कॉल करें, WhatsApp करें या पूछताछ भेजें — हमारे प्रवेश काउंसलर दस्तावेज़, पात्रता और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में पूरी मदद करेंगे।

💬
📞 कॉल करें 💬 WhatsApp ✉ पूछताछ